ऋषिकेश, जेएनएन। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मंडल के चुनाव की श्रृंखला में मंडल अध्यक्षों के दस नामों के साथ तीन जिला सदस्यों के नाम पर भी रायशुमारी की गई।
व्यापार सभा भवन में भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी सूरत सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के लिए रायशुमारी की गई। इसमें मंडल अध्यक्ष के लिए 10 नामों का प्रस्ताव उनके पास आया।
जिला प्रतिनिधि के लिए नेहा नेगी, पवन गोयल, मोनिका गर्ग के नाम आए। मंडल अध्यक्ष के लिए दीपक तायल, चेतन शर्मा ,प्रदीप दुबे, अमित वत्स, दिनेश सती, हरीश तिवाड़ी, संजय वर्मा,
रवि जैन, राकेश चंद का नाम प्रमुख सामने आया है। इन्हें चुने जाने के लिए 173 लोगों ने अपनी रायशुमारी दी।
इस प्रक्रिया के बाद वह पूरे नामों के पैनल प्रदेश को सौंप देंगे। जहां मंडल व जिला प्रतिनिधि के नाम की घोषणा की जाएगी। मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर व्यापार सभा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जमा थी। जो उत्साहपूर्वक रायशुमारी प्रक्रिया में शामिल होने आए थे। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं का यह भी कहना था कि अध्यक्षों की दौड़ में कुछ वह लोग भी शामिल हैं जो कि हमेशा पार्टी के विरोध में मतदान करते रहे हैं।