- 35 साल के व्यक्ति को 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया
- नाराज लोगों ने उसे न सिर्फ पीटा, उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया भी
नागपुर. एक 35 साल के व्यक्ति को 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने बच्ची के साथ यह आपत्तिजनक हरकत तब कि जब वह अपने घर पर अकेले थी। किस्मत से बच्ची की मां सही समय पर घर लौट आई थी। जिसके चलती बच्ची बच गई।
नागपुर पुलिस के मुताबिक, आरोपी जवाहर बाबुराव वैद्य को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। नाराज लोगों ने उसे न सिर्फ पीटा, उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया भी। यही नहीं उसके हाथों को रस्सी से बांधकर उसे पुलिसस्टेशन तक ले जाया गया। वह एक सहकारी सामाजिक बैंक के लिए दैनिक कैश कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है।
जांच में सामने आया कि वह रोजाना बच्ची के परिजनों से कैश डिपाजिट करवाने के बहाने उनके घर जाता था। रविवार शाम उसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। तभी अचानक बच्ची की मां लौट आई और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां पड़ोसी आ गए।