झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: सीएम रघुवर और बागी सरयू राय में कांटे की टक्कर

झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान आ रहे हैं। 81 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी रुझानों में सत्ता गंवाती हुई नजर आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बने महागठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है। सूबे की जमशेदपुर पूर्व विधानसभा की सीट पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि यहां से राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनावी मैदान में हैं।


जमशेदपुर पूर्व सीट पर इस समय सबसे कड़ा मुकाबला चल रहा है। रघुवर दास को खिलाफ यहां से चुनावी ताल ठोक रहे भाजपा के बागी नेता सरयू राय उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फिलहाल सीएम रघुवर दास सरयू राय महज 156 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतों गिनती जारी है।

सरयू राय के बागी होने पर नुकसान के सवाल सीएम रघुवर दास ने कहा कि रिजल्ट तो आ ही रहा है न, खुद ही पता चल जाएगा कि किसने किसको डैमेज किया। अगर सरयू राय डैमेज करते तो भाजपा को जो नंबर आ रहा है उतना नहीं आता। कौन किसको डैमेज किया रिजल्ट आने पर पता चल जाएगा।