विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक ने हाल ही में मलेशिया से मालदीव जाने का प्रयास किया, लेकिन मालदीव ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी। मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने शुक्रवार को ये बात कही। भारत आए मालदीव के संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व राष्ट्रपति नशीद ने कहा, 'वह (जाकिर नाइक) मालदीव आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हमने उसे आने की इजाजत नहीं दी।'
विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक को मालदीव ने अपने यहां नहीं दी एंट्री