नई दिल्ली. काेराेना संक्रमण राेकने के लिए घाेषित 21 दिन के लाॅकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने मंगलवार को देश के नाम दिए संबोधन ये घोषणा की।इस बीच, देश के 718 में से 380 जिले कोरोना प्रभावित हैं। केरल ऐसा पहला राज्य जहां संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वालों की है। सोमवार को यहां 3 नए संक्रमित सामने आए, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 19 थी।
प्रवासी श्रमिकों के 28 हजार कैंपों से कामगार फैक्ट्रियों तक पहुंचाए जाएंगे
सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल से उद्योग और कमर्शियल गतिविधियां भी शुरू होंगी। वर्करों को 30 अप्रैल तक फैक्ट्रियों में ही रखा जाएगा। राज्यों में प्रवासी श्रमिकों के 28 हजार कैंपों से कामगार फैक्ट्रियों तक पहुंचाए जाएंगे। रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह और कस्टम प्राधिकरण को भी खुलने का संकेत मिल चुका है। राज्यों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि मजदूरों को मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों में जाने के लिए पास जारी करें। आटा, दाल, खाद्य तेलों की छोटी इकाइयां पूरी तरह खोली जाएंगी। वेयर हाउस और कोल्ड स्टोरेज खोलने की भी योजना है। ये खुलने के बाद ई-कॉमर्स के जरिये डिलीवरी का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
आधे भारत में गतिविधियां शुरू होने की संभावना
राज्य | कुल जिले | प्रभावित |
मप्र | 52 | 9 |
छत्तीसगढ़ | 27 | 5 |
राजस्थान | 33 | 18 |
नई दिल्ली | 11 | 11 |
गुजरात | 33 | 13 |
महाराष्ट्र | 36 | 20 |
बिहार | 38 | 09 |
झारखंड | 24 | 03 |
हरियाणा | 22 | 12 |
पंजाब | 22 | 09 |
चंडीगढ़ | 01 | 01 |
हिमाचल प्रदेश | 12 | 02 |
हाॅटस्पाॅट वाले 10 शहर