नहीं रहे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता, बेटे के लिए देखा था ये सपना


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता ने आज सोमवार को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। आज सुबह दस बजकर 44 मिनट पर आनंद सिंह बिष्ट का स्वर्गवास हो गया।  वह विगत 13 मार्च से अस्पताल में भर्ती थे। 


उनके किडनी और लीवर में समस्या थी। जिसकी वजह से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। आनंद सिंह बिष्ट के निधन की खबर से उत्तराखंड सहित यूपी में शोक की लहर है।


योगी आदित्यनाथ के पिता अपने परिवार के साथ उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार गांव में पैतृक घाट पर ही किया जाएगा।


आनंद सिंह बिष्ट ने अपने पुत्र योगी आदित्यनाथ के लिए एक सपना देखा था जो उनके जीवन काल में पूरा न हो सका।


एक पत्रकार वार्ता के दौरान आनंद सिंह बिष्ट ने कहा था कि योगी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।