अजमेर. कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में फंसे 212 प्रवासियों को रविवार काे छतीसगढ़ के लिए रवाना किया गया। जिला कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि शहर में छत्तीसगढ़ के कई प्रवासी व मजदूर फंसे हुए हैं। इनमें से रविवार काे 212 लाेगाें काे राेडवेज की बसाें से जयपुर भेजा गया। वहां से छत्तीसगढ़ जाने वाले विशेष ट्रेन में इन्हें बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
कलेक्टर शर्मा ने बताया कि इन प्रवासियाें काे रवाना करने से पहले राेडवेज बसाें काे सेनेटाइज्ड किया गया। सभी प्रवासियों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही बस में प्रवेश दिया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजेशन के नियमों का पालन किया गया। रवानगी से पहले हर व्यक्ति को प्रशासन की ओर से बिस्किट के पैकेट और पानी की बोतलें दी गई।
जिला प्रशासन के मुताबिक अपने घर जाने वाले प्रवासियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्हें प्रशासन की ओर से निशुल्क घर पहुंचाया जा रहा था। सभी प्रवासी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। सभी ने रवाना हाेने से पहले प्रशासन के सहयाेग के लिए आभार भी जताया।