अब तक 39.18 लाख संक्रमित और 2.70 लाख मौतें: डब्ल्यूएचओ ने कहा- अफ्रीका में 83 हजार से 1.90 लाख तक जान जा सकती है


वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 39 लाख 16 हजार 338 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 70 हजार 711 की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लाख 43 हजार 54 ठीक हो चुके हैं। डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को कहा कि संक्रमण से अगर सख्ती से नहीं निपटा गया तो अफ्रीका में 83 हजार से एक लाख 90 हजार तक जान जा सकती है। पहले साल में 2.9 करोड़ से 4.4 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं। संगठन ने अपनी नई स्टडी में इसका खुलासा किया है। इसे कई आधार पर तैयार किया गया है।


कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश







































































देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका12,92,62376,9282,17,250
स्पेन2,56,85526,0701,63,919
इटली 2,15,85829,95896,276
ब्रिटेन2,06,71530,615उपलब्ध नहीं
रूस1,77,1601,62523,803
फ्रांस1,74,79125,98755,027
जर्मनी1,69,4307,3921,41,700
ब्राजील1,35,7739,19055,350
तुर्की1,33,7213,64182,984
ईरान1,03,1356,48682,744

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।


अमेरिका: 12 लाख से ज्यादा संक्रमित
दुनिया में सबसे ज्यादा 12 लाख 92 हजार 623 मरीज अमेरिका में हैं। यहां दो लाख 17 हजार 250 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। उधर, अपने सैन्य सहयोगी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि हर दिन उनका कोरोना जांच किया जाता है। संक्रमित अफसर मेरे संपर्क में बहुत कम था।



  • सैन्य सहयोगी का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस का टेस्ट कराया गया था, दोनों का टेस्ट निगेटिव रहा।

  • राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुरुवार को फिर कहा- वायरस वुहान की लैब से आया है। किसी गड़बड़ी के कारण ही ऐसा हुआ होगा, कोई तो बेवकूफ रहा होगा।

  • विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी दावा किया था कि उन्होंने बहुत सारे सबूत देखें हैं, जो यह साबित करता है कि वायरस वुहान की लैब से आया है।

  • अमेरिका ने चीन की सात कंपनियों के एन-95 मास्क को घटिया बताया। कहा कि जांच में ये मास्क संक्रमण से बचाव करने में सक्षम नहीं पाए गए।